देश की खबरें | उप्र : पांच लोगों ने साथी पर किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. । उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा थाना क्षेत्र के चचुला गांव स्थित एक होटल में रविवार रात मामूली कहा-सुनी के बाद पांच दोस्तों ने अपने एक साथी पर शराब की टूटी बोतल से कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नोएडा, चार जुलाई । उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा थाना क्षेत्र के चचुला गांव स्थित एक होटल में रविवार रात मामूली कहा-सुनी के बाद पांच दोस्तों ने अपने एक साथी पर शराब की टूटी बोतल से कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

कुमार के मुताबिक, सूरज दत्त नाम के युवक ने रबूपुरा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह रविवार रात अतुल भाटी, भोला, पप्पी, अतुल और अतुल के एक दोस्त के साथ चंचुला गांव स्थित एक होटल में खाना खा रहा था, तभी किसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद हो गया।

कुमार के अनुसार, सूरज ने आरोप लगाया है कि अतुल और उसके साथियों ने शराब की बोतल तोड़कर उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि सूरज के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान हैं।

कुमार के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now