देश की खबरें | उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव : अयोध्‍या में भाजपा ने महापौर पद पर जीत दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अयोध्या की महापौर सीट पर अपनी जीत बरकरार रखी।

अयोध्या (उप्र), 13 मई उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अयोध्या की महापौर सीट पर अपनी जीत बरकरार रखी।

राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के अनुसार, भाजपा के गिरीश पति त्रिपाठी ने 77,494 मतों के साथ महापौर का चुनाव जीता और समाजवादी पार्टी (सपा) के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशीष को 35,638 मतों के अंतर से हराया। आशीष को 41856 वोट मिले।

अयोध्या की महापौर सीट अनारक्षित है।

दिलचस्प बात यह है कि एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के उम्मीदवार रेहान ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राम मूर्ति (12,852) और कांग्रेस की प्रमिला राजपूत (4,084) से ज्‍यादा 15,107 वोट पाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

अयोध्‍या में आठ मई को मणिराम दास छावनी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने भाजपा के महापौर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी का समर्थन करते हुए कहा था, ‘‘अयोध्या से कोई रामभक्त लोकतंत्र के इस पर्व (नगर निकाय चुनाव) में विजयी होता है तो यहां के बारे में अच्छी धारणा बनती है।’’

उन्होंने कहा था कि जब रामभक्तों पर गोली चलाने वाला व्यक्ति कुछ वोट पाता है तो इसका बहुत खराब संदेश जाता है।

2017 के नगर निकाय चुनावों में अयोध्या ने अपना पहला महापौर चुना था और भाजपा के ऋषिकेश उपाध्याय विजयी बने थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\