देश की खबरें | उप्र : बलिया नें नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक हिंदू नाबालिग छात्रा का अपहरण करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को दूसरे समुदाय के एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बलिया, 28 मई उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक हिंदू नाबालिग छात्रा का अपहरण करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को दूसरे समुदाय के एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा अपने गांव में स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। इस स्कूल का शिक्षक मोहम्मद सलाउद्दीन (26) छात्रा को ट्यूशन भी पढ़ाता था। पीड़िता गत 21 मई को कोचिंग संस्थान में पढ़ने जा रही थी कि तभी मोहम्मद सलाउद्दीन ने उसका अपहरण कर लिया और उसे लेकर फरार हो गया।

इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर शिक्षक मोहम्मद सलाउद्दीन के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने बस्ती जिले से बुधवार को छात्रा को मुक्त करा लिया तथा आरोपी मोहम्मद सलाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी के मुताबिक पीड़िता ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मोहम्मद सलाउद्दीन उसे अगवा कर बस्ती ले गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया।

एसपी ने कहा कि छात्रा के बयान के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Abu Dhabi Attack: इंटरसेप्टेड मिसाइलों के मलबे से 12 लोग घायल, 5 भारतीय भी शामिल; अज्बान इलाके में गिरी थी गिरी हुई धातु

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड