देश की खबरें | उप्र: वारंट तामील कराने गए पुलिस दल पर हमला, सिपाही की मौत, दारोगा घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कासगंज जिले में मंगलवार देर रात वांछित शराब माफिया को वारंट तामील कराने गए पुलिस दल पर हुए प्राणघातक हमले में एक सिपाही की मौत हो गई तथा दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए।
कासगंज (उप्र), नौ फरवरी कासगंज जिले में मंगलवार देर रात वांछित शराब माफिया को वारंट तामील कराने गए पुलिस दल पर हुए प्राणघातक हमले में एक सिपाही की मौत हो गई तथा दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "आज शाम को सिढ़पुरा थाने के दरोगा अशोक कुमार और आरक्षी देवेंद्र नगला धीमर गांव में एक वांछित अपराधी की तलाश में गए थे वहां दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है, जिसमें हमारे साथी सिपाही देवेंद्र शहीद हो गए।"
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही मृतक सिपाही के परिजन को 50 लाख रुपए और एक आश्रित को नौकरी देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री लगातार इस घटना की लगातार निगरानी रख रहे हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घायल दारोगा अशोक कुमार ने अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि वह सिपाही देवेंद्र के साथ मोती नामक अपराधी को वारंट की तामील कराने गए थे तभी उसके साथियों ने उन्हें पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा।
इस बीच, राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने लखनऊ में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज की घटना का संज्ञान लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)