देश की खबरें | उप्र : सगी बहन से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहराइच जिले के फखरपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपनी सगी बहन से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

बहराइच (उप्र), 21 मई बहराइच जिले के फखरपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपनी सगी बहन से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय एक लड़की ने पुलिस से की गयी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके 32 वर्षीय भाई ने पिछले रविवार को उसे घर में अकेली पाकर उससे बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी भाई के विरुद्ध बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और उसका सगा भाई पहले से ही उस पर बुरी नजर रखता था। शिकायत के अनुसार, पीड़िता ने कहा कि रविवार को घर में अकेली पाकर भाई ने उससे दुष्कर्म किया।

शिकायत में कहा गया है कि बदनामी के डर से पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन जब उसकी मां को घटना की जानकारी हुई तो उसने उसे हिम्मत बंधाई और पुलिस से शिकायत करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां का भी कहना है कि नशे का आदी आरोपी पहले भी अपनी बहन के साथ छेड़खानी करता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\