देश की खबरें | अनलॉक: तेलंगाना सरकार ने सामाजिक समागम के लिए नये दिशानिर्देश जारी किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लॉकडाउन में छूट (अनलॉक) से संबंधित अपने पिछले दिशानिर्देशों में आंशिक बदलाव करते हुए तेलंगाना सरकार ने बंद स्थानों पर सभागार की आधी क्षमता या अधिकतम 200 लोगों की मौजूदगी के साथ सामाजिक, खेलकूद संबंधी, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों की अनुमति दी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 17 नवंबर लॉकडाउन में छूट (अनलॉक) से संबंधित अपने पिछले दिशानिर्देशों में आंशिक बदलाव करते हुए तेलंगाना सरकार ने बंद स्थानों पर सभागार की आधी क्षमता या अधिकतम 200 लोगों की मौजूदगी के साथ सामाजिक, खेलकूद संबंधी, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों की अनुमति दी है।

सोलह नवंबर में जारी किये गये सरकारी आदेश के अनुसार निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर अधिकतम 100 लोगों के साथ सामाजिक, अकादमिक, खेलकूद, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रमों एवं अन्य समागमों को पहले ही अनुमति दी गयी है।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में आज 541 नए केस पाए गए, 14 की मौत: 17 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उसने कहा कि निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर कुछ शर्तों के साथ 100 से अधिक लोगों के समागम की अनुमति है।

उसमें कहा गया है, ‘‘ बंद स्थानों पर सभागार की आधी क्षमता के साथ अनुमति होगी। अधिकतम 200 लोगों की अनुमति दी गयी है। ’’

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र दिवाली 2020 बंपर लॉटरी के परिणाम घोषित, lottery.maharashtra.gov.in पर चेक करें विनर लिस्ट.

उसमें कहा गया है कि मास्क लगाना, एक दूसरे से दूरी रखना, थर्मल स्कैनिंग, हैंडवाश या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना अनिवार्य होगा।

आदेश के मुताबिक खुले स्थानों पर जिलाधिकारियों/ पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों द्वारा जगह को ध्यान में रखकर अधिक लोगों की इजाजत दी जा सकती है लेकिन एक दूसरे से दूरी, मास्क लगाना, थर्मल स्कैनिंग और हैंडवाश या सैनिटाइजर के इस्तेमाल का कड़ाई से पालन करना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू