देश की खबरें | हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अज्ञात लुटेरों ने डॉक्टर की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अज्ञात लुटेरों ने यहां स्थित सेक्टर-13 अर्बन एस्टेट में 60 वर्षीय एक महिला चिकित्सक की उसके घर में कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कुरुक्षेत्र, 10 जनवरी अज्ञात लुटेरों ने यहां स्थित सेक्टर-13 अर्बन एस्टेट में 60 वर्षीय एक महिला चिकित्सक की उसके घर में कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता विनीता अरोड़ा की सोमवार शाम को हत्या कर दी गई।

पीड़िता शौक के तौर पर अपने घर की एक बेकरी से केक और बिस्कुट बनाकर बेचती थी। पुलिस ने बताया कि उनके पति अतुल अरोड़ा भी डॉक्टर हैं।

अतुल अरोड़ा के क्लिनिक के कर्मचारियों के मुताबिक, रात करीब 9 बजे चार लोग क्लिनिक पर आए और केक की डिलीवरी लेने ऊपर चले गए.

जब अतुल अरोड़ा मरीजों को देखने के बाद पहली मंजिल पर गए, तो आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें बंदूक का भय दिखाकर पकड़ लिया और नकदी और गहने लूट लिए।

अरोड़ा के कर्मचारियों ने बताया कि जैसे ही आरोपी बगल के कमरे में गये, उन्होंने पहली मंजिल से छलांग लगा दी और अपने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। उन्होंने पुलिस को भी फोन किया।

जब वह क्लिनिक लौटे, तो उन्होंने पाया कि आरोपी लूटपाट करके चले गए थे और उनकी पत्नी खून से लथपथ एक कमरे में पड़ी थीं।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने संभवत: अपराधियों का विरोध करने की कोशिश की, जिन्होंने उनके सिर पर वार किया। पुलिस ने कहा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस इस थ्योरी पर काम कर रही है कि परिवार की एक नौकरानी, जिसे हाल ही में चोरी के आरोप में नौकरी से हटा दिया गया था, उसके अपराधियों के साथ संबंध थे और हो सकता है कि उसने बदला लेने के लिए लूटपाट की योजना बनाई हो।

पुलिस अधीक्षक एसएस भोरिया ने कहा कि उन्हें कुछ सुराग मिले हैं और उनपर काम किया जा रहा है। वे घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रहे हैं।

पीड़िता का शव पोस्टमॉर्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के कुरुक्षेत्र चैप्टर ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\