देश की खबरें | युवाओं को कृषि आधारित स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित करें विश्वविद्यालय: मिश्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल व राज्य विश्चविद्यालयों के कुलाधिपति कलराज मिश्र ने बुधवार को कहा कि कृषि उद्यमों में कृषि शिक्षा प्राप्त विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ायी जाने की जरूरत है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 25 नवम्बर राजस्थान के राज्यपाल व राज्य विश्चविद्यालयों के कुलाधिपति कलराज मिश्र ने बुधवार को कहा कि कृषि उद्यमों में कृषि शिक्षा प्राप्त विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ायी जाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय अपने पाठ्यक्रमों को नई शिक्षा नीति की मंशा के अनुरूप अद्यतन करते हुए उसमें ज्ञान विज्ञान एवं तकनीकी के नए आयामों को सम्मिलित करें।

यह भी पढ़े | Cyclone Nivar: चक्रवाती तूफान ‘निवार’ का खतरा, चेन्नई एयरपोर्ट पर विमान का संचालन आज शाम 7 बजे से कल सुबह 7 बजे तक के लिए निलंबित.

मिश्र जोबनेर के श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षान्त समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालयों को अपने ‘एग्री-बिजनेस सेंटर’ द्वारा युवाओं को नेटवर्किंग और कृषि आधारित स्टार्टअप स्थापित करने के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित करना चाहिए।

यह भी पढ़े | ‘Delhi Chalo’ Protest: ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन के लिए किसान बड़ी संख्या में सीमाओं के पास जुटे, कुरुक्षेत्र में रोकने के लिए पुलिस ने बरती सख्ती- देखें विडियो.

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय इस तरह के व्यावहारिक पाठ्यक्रम बनाए जिससे खेतों मे काम करने वाले किसानों से संवाद कर उनके परम्परागत ज्ञान को शिक्षण में लागू किया जा सके।

उन्होंने भारतीय खेती को अधिक उत्पादक, आकर्षक एवं रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए कृषि विश्वविद्यालयों से शिक्षण, अनुसंधान और प्रसार शिक्षा के जरिए प्रभावी प्रयास किए जाने का भी आह्वान किया।

उन्होंने खेतों में फसल उगाने वाले किसानों को ‘कृषि वैज्ञानिक’ बताते हुए कहा कि पुरखों से सीखे उनके ज्ञान, खेती आधारित व्यावहारिक अनुभवों का लाभ कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को खेतों में जाकर लेना चाहिए।

मिश्र ने कहा कि किसानों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता अभी भी बड़ी चुनौती है, इसे स्वीकार करते हुए विश्वविद्यालय संस्थागत प्रयास करें।

उन्होंने इस दौरान प्रदेश के श्रेष्ठ कृषि वैज्ञानिक पद्मभूषण डॉ. आर.एस. परोदा को डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि भी प्रदान की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट