देश की खबरें | कोविड-19 के कारण विश्वविद्यालय के छात्रों को काफी नुकसान उठाना पड़ा : सर्वेक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के कारण विश्वविद्यालय के छात्रों को शिक्षा में काफी नुकसान उठाना पड़ा और इस दरार को पाटने में तीन वर्ष का समय लग सकता है। यह जानकारी एक सर्वेक्षण में सामने आई है।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई कोविड-19 महामारी के कारण विश्वविद्यालय के छात्रों को शिक्षा में काफी नुकसान उठाना पड़ा और इस दरार को पाटने में तीन वर्ष का समय लग सकता है। यह जानकारी एक सर्वेक्षण में सामने आई है।

‘टीमलीज एडटेक’ के सर्वेक्षण के मुताबिक, कॉलेज जाने वाले छात्रों को लगता है कि कोविड-19 के कारण उन्हें शिक्षा में 40 से 60 फीसदी का नुकसान हुआ है और शिक्षा में यह नुकसान जी-7 देशों में आकलित शिक्षा नुकसान का दोगुना है।

सर्वेक्षण में पता चला कि इस दरार को पाटने में तीन वर्ष का समय लग सकता है।

‘टीमलीज एडटेक’ ने देश में 700 विद्यार्थियों और 75 विश्वविद्यालयों में अग्रणी छात्रों के बीच सर्वेक्षण किया ताकि उन्हें शिक्षा में हुए नुकसान का पता लगाया जा सके।

शिक्षा में नुकसान मुख्यत: पांच कारकों के कारण हुआ है -- डिजिटल डिवाइड, सरकारी संस्थानों में सुस्त प्रशासन, पहले से मौजूद क्षमता में कमी, अधिकतर देशों की तुलना में ज्यादा लंबा लॉकडाउन और कमजोर ऑनलाइन अध्ययन/अध्यापन विषय वस्तु।

टीमलीज एडटेक के सीईओ शांतनू रूज ने कहा, ‘‘भारत में 3.5 करोड़ विश्वविद्यालय छात्र हैं, जबकि दुनिया भर में यह संख्या 22.2 करोड़ है। पहले से मौजूद कई चुनौतियों के कारण कोविड-19 और भी संकटपूर्ण रहा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\