विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र: समुद्री जीवों के संरक्षण के लिए देशों के बीच समझौते पर सहमति बनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘यूएन कन्वेंशन ऑन लॉ ऑफ सी’ 1994 में लागू हुआ और इससे पहले जैव विविधता एक स्थापित अवधारणा थी। संधि पर न्यूयॉर्क में दो हफ्ते तक चली वार्ता के बाद सहमति बनी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

‘यूएन कन्वेंशन ऑन लॉ ऑफ सी’ 1994 में लागू हुआ और इससे पहले जैव विविधता एक स्थापित अवधारणा थी। संधि पर न्यूयॉर्क में दो हफ्ते तक चली वार्ता के बाद सहमति बनी है।

राष्ट्रीय जलसीमा के बाहर पड़ने वाले इलाकों में समुद्री जीवों के संरक्षण की संशोधित रूप रेखा पर 20 साल से अधिक समय से चर्चा की जा रही थी लेकिन अतीत में किसी समझौते पर नहीं पहुंचा जा सका था। एकीकृत समझौता संधि पर शनिवार देर रात सहमति बनी और आधी पृथ्वी पर लागू होगी।

जर्मनी की पर्यावरण मंत्री स्टेफी लेमके ने कहा कि संधि का होना अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक और बड़ी सफलता है।

उन्होंने कहा, “पहली बार, हमें मुक्त समुद्र (हाई सी- समुद्र का वह क्षेत्र जो देश की जल सीमा से बाहर होता है) के लिए एक बाध्यकारी समझौता मिल रहा है, जो अब तक शायद ही संरक्षित था। ”

मंत्री ने कहा कि लुप्तप्राय प्रजातियों समेत अन्य व्यापक संरक्षण अब पृथ्वी की सतह के 40 प्रतिशत से अधिक हिस्से पर संभव है।

संधि महासागरों में वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए पर्यावरणीय प्रभाव आकलन करने के लिए जमीनी नियम भी बनाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now