देश की खबरें | पहलवानों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब और हरियाणा में किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेतृत्व में पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में किसानों ने पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन किया और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की यौन उत्पीड़न के आरोपों में गिरफ्तारी की मांग की।

चंडीगढ़, एक जून संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेतृत्व में पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में किसानों ने पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन किया और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की यौन उत्पीड़न के आरोपों में गिरफ्तारी की मांग की।

किसानों ने जिला उपायुक्त और सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा और डब्ल्यूएफआई के निवर्तमान अध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग की।

एसकेएम ने पहलवानों द्वारा उठाए गए मुद्दों के समर्थन में बृहस्पतिवार को पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया था। मोर्चा ने समाज के अन्य वर्गों और ‘‘भारतीय पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के लोकतांत्रिक अधिकार की सुरक्षा’’ एवं भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी’ की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन में एसकेएम ने मांग की कि वह केंद्र सरकार को तत्काल महिला पहलवानों को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति देने का निर्देश दें।

एसकेएम ने इसके साथ ही सिंह को गिरफ्तार करने, हिरासत में लेकर पूछताछ करने और तेज गति से आरोप पत्र दाखिल कर अभ्यारोपित करने की भी मांग की।

भारतीय किसान यूनियन-लखोवाल(भाकियू-लखोवाल) के महासचिव हरिंद्र सिंह लखोवाल ने कहा, ‘‘हम बृजभूषण शरण सिंह की त्वरित गिरफ्तारी की मांग करते हैं।’’

भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्रहां) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने कहा कि उनके संगठन ने संगरूर, पटियाला, मनसा, बरनाला, मोगा, फाजिल्का, फिरोजपुर, लुधियाना और तरन-तारन सहित 16 स्थानों पर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह शर्म की बात है कि पहलवान एक महीने से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अबतक डब्ल्यूएफआई के निवर्तमान अध्यक्ष को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

अमृतसर में किसानों ने जिला उपायुक्त के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और भाजपा सांसद सिंह का पुतला जलाया।

हरियाणा के हिसार में किसानों ने लघु सचिवालय के समक्ष केंद्र का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, अंबाला में प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर इस मामले में सिंह को बचाने का आरोप लगाया। हरियाणा के झज्जर, भिवानी और कुरुक्षेत्र में भी प्रदर्शन किए गए।

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन किया।

एसकेएम के आह्वान पर भाकियू(लखोवाल), भाकियू(एकता उग्रहां), ऑल इंडिया किसान सभा-पंजाब, क्रांतिकारी किसान यूनियन, कृति किसान यूनियन, जम्हूरी किसान सभा और पंजाब किसान यूनियन सहित 30 किसान संगठनों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\