देश की खबरें | संघ लोक सेवा आयोग ने नया आवेदन पोर्टल शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए एक नया आवेदन पोर्टल शुरू किया।

नयी दिल्ली, 28 मई संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बुधवार को पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए एक नया आवेदन पोर्टल शुरू किया।

यूपीएससी द्वारा जारी किये गये बयान के अनुसार सभी आवेदकों के लिए आयोग की वेबसाइट का उपयोग करके नये पोर्टल पर नये सिरे से आवेदन भरना और अपने दस्तावेज अपलोड करना आवश्यक है।

आयोग का कहना है कि पुराना ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) मॉड्यूल’ अब लागू नहीं होगा।

यूपीएससी ने कहा कि यह पोर्टल अभ्यर्थियों का समय बचाने में मदद करेगा तथा आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के लिए आवेदन करने में अंतिम समय की भीड़ से बचाएगा।

आवेदन भरने और दस्तावेज अपलोड करने के संबंध में अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन हेतु विस्तृत निर्देश होम पेज पर तथा सभी प्रोफाइल/मॉड्यूल पर उपलब्ध हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘आवेदकों को सार्वभौमिक आवेदन में पहचान दस्तावेज के रूप में अपने आधार कार्ड का उपयोग करने की दृढ़ सलाह दी जाती है ताकि पहचान और अन्य विवरणों का आसान, सरल और निर्बाध सत्यापन और प्रमाणीकरण हो सके। उसके बाद यह सभी परीक्षाओं के लिए एक स्थायी और सामान्य रिकॉर्ड के रूप में काम करेगा।’’

बयान के अनुसार नया आवेदन पोर्टल 28 मई, 2025 से शुरू किया जा रहा है। सीडीएस परीक्षा- द्वितीय, 2025 और एनडीए और एनए-द्वितीय, 2025 के लिए आवेदन नए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

यूपीएससी प्रतिवर्ष कई परीक्षाएं आयोजित करता है, जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन करने के लिए प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा भी शामिल है। इसके अलावा, वह केंद्र सरकार के समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ पदों पर नियुक्ति के लिए हर साल कई भर्ती परीक्षाएं और साक्षात्कार भी आयोजित करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Raghav Chadha New Party Buzz: इंस्टाग्राम पोस्ट से नई युवा पार्टी की अटकलें तेज, AAP के साथ विवाद के बीच बढ़ी चर्चाएं

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड