देश की खबरें | केन्द्रीय मंत्रियों ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन की पुनर्विकास परियोजना का शिलान्यास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय मंत्रियों धर्मेन्द्र प्रधान, प्रह्लाद जोशी और अश्विनी वैष्णव ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचों से युक्त अत्याधुनिक स्टेशन बनाने के लिए बृहस्पतिवार को इसकी पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला रखी।

भुवनेश्वर, 29 दिसंबर केन्द्रीय मंत्रियों धर्मेन्द्र प्रधान, प्रह्लाद जोशी और अश्विनी वैष्णव ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचों से युक्त अत्याधुनिक स्टेशन बनाने के लिए बृहस्पतिवार को इसकी पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला रखी।

शिलान्यास कार्यक्रम में रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि ओडिशा में रेलवे के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ओडिशा को अब 10 हजार करोड़ रुपये मिल रहे हैं, जबकि 2014 से पहले उसे महज 700-800 करोड़ रुपये मिलते थे। फिलहाल रेलवे एक साल में करीब 300 किलोमीटर रेलवे लाइन बिछा रहा है, जबकि पहले यह महज 20-30 किलोमीटर हुआ करता था।’’

उन्होंने बताया कि ओडिशा के 36 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कर उन्हें अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि इसके अलावा, जगन्नाथ सर्किट भी कुछ दिनों में चालू हो जाएगा।

रेल मंत्री ने कहा कि ‘भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास’ के तहत अत्याधुनिक बुनियादी ढांचों के साथ तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यह पुनर्विकास परियोजना 24 महीनों (दो साल) में पूरी की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी