देश की खबरें | केंद्रीय मंत्रियों ने बचाव अभियान की सराहना की, कहा: अपनों की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्रियों ने मंगलवार को उत्तराखंड में एक निर्माणाधीन सड़क सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के सफल अभियान की सराहना की।

नयी दिल्ली, 28 नवंबर केंद्रीय मंत्रियों ने मंगलवार को उत्तराखंड में एक निर्माणाधीन सड़क सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के सफल अभियान की सराहना की।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, “हम अपनों को बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”

विभिन्न एजेंसियों ने आशा और निराशा के बीच लगभग 17 दिन चले बचाव अभियान के तहत सिल्क्यारा सुरंग में फंसे सभी 41 श्रमिकों को बाहर निकाल लिया।

जयशंकर ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ''हम अपनों को बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए अथक प्रयास करने वाले सभी लोगों का हार्दिक आभार।”

उन्होंने कहा, “उन लोगों के धैर्य और दृढ़ संकल्प की सराहना करता हूं जिन्होंने उम्मीद खोए बिना ऐसी विपरीत परिस्थितियों का सामना किया”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मजदूरों को बचाने के लिए अथक प्रयास करने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार भी व्यक्त किया।

शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “देश के लिए यह बड़ी खुशखबरी है कि उत्तरकाशी में एक सुरंग में फंसे हमारे सभी 41 श्रमिक भाइयों को सुरक्षित एवं सकुशल बचा लिया गया है। देश सुरंग में इतने लंबे समय तक ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करने के उनके साहस को सलाम करता है।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सुरंग हादसे में फंसे सभी श्रमिक बंधुओं के सुरक्षित बाहर निकल आने के समाचार से मुझे अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई है।इस अभियान पर पूरे देश की निगाह लगी हुई थी। इसकी सफलता से पूरे देश ने राहत की साँस ली है।”

उन्होंने कहा कि यह सभी मजदूरों के परिवारों के लिए खुशी का क्षण है।

उन्होंने लिखा, “बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में फंसे इन सभी मज़दूरों को सुरक्षित निकालने में सबसे बड़ा योगदान राहत एवं बचाव कार्य में लगी सभी एजेंसियों जैसे एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ़, उत्तराखण्ड पुलिस तथा भारतीय सेना का है। मैं इन सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूँ।”

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं इस अभियान की नियमित जानकारी लेते रहे और उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मौक़े पर मौजूद रहकर इस बचाव कार्य की प्रगति पर निगाह बनाए रखी।

उन्होंने लिखा, “मैं प्रधानमंत्री मोदीजी, मुख्यमंत्री धामीजी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी

और वी के सिंह जी की भूमिका और उनकी संवेदनशीलता की भी भरपूर सराहना करता हूँ।”

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष ने कहा कि सिल्कयारा में सुरंग में फंसे मजदूरों को दिन-रात की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया है।

गोयल ने ‘एक्स’ पर लिखा, “सिल्कयारा में सुरंग में फंसे मजदूरों को दिन-रात की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी की निरंतर निगरानी के चलते यह कार्य अनवरत चला।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू