एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)
नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का बृहस्पतिवार को निधन हो गया।
उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी।
लोक जनशक्ति पार्टी के 74 वर्षीय संरक्षक पासवान का कुछ दिन पहले एक अस्पताल में हृदय का ऑपरेशन हुआ था।
वह पांच दशक से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में थे और देश के जाने-माने दलित नेताओं में से एक थे।
पासवान उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री थे।
चिराग पासवान ने ट्वीट किया, ‘‘पापा...अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है, आप जहां भी हैं, हमेशा मेरे साथ हैं। आपक बहुत याद आ रही है पापा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY