देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसदीय, कोयला और खनन मामलों के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और गृह पृथक-वास में हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, सात अक्टूबर संसदीय, कोयला और खनन मामलों के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और गृह पृथक-वास में हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं।’’

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 14,578 नये मामले, 355 मरीजों की मौत.

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘चिकित्सक की सलाह के मुताबिक मैं गृह पृथक-वास में हूं।’’

धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद जोशी ने संसदीय मामलों के मंत्री के तौर पर महामारी के बीच हाल में संसद सत्र के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी ।

यह भी पढ़े | पूर्व CBI डायरेक्टर Ashwani Kumar का संदिग्ध परिस्थियों में शव उनके शिमला आवास से बरामद, खुदकुशी की आशंका.

जोशी राज्य के उन महत्वपूर्ण नेताओं में शामिल हैं जिनमें कोविड-19 के लक्षण पाए गए हैं। उनमें से अधिकतर या तो ठीक हो चुके हैं या फिर उनका इलाज चल रहा है।

महामारी से प्रभावित नेताओं में मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा, विपक्ष के नेता सिद्धरमैया, राज्य कैबिनेट के कई मंत्री और कई विधायक शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\