तिरुपति, 13 जुलाई केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी परिवार के साथ बृहस्पतिवार को तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
गडकरी ने बृहस्पतिवार को सूर्योदय से पहले ही मंदिर में दर्शन किये।
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) द्वारा जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में गडकरी के हवाले से कहा गया, ‘‘श्री वेंकटेश्वर के आशीर्वाद से देश जल्द ही सबसे बड़े शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरेगा।’’
गडकरी ने कहा कि उन्हें अपने परिवार के साथ श्रीवरु के दर्शन करने का सौभाग्य मिला।
वैदिक पुजारियों ने रंगनायकुला मंडपम में गडकरी को आशीर्वाद और प्रसादम (पवित्र भोजन) भी दिया।
उनके साथ टीटीडी के अध्यक्ष वाई वी सुब्बा रेड्डी भी थे।
खारी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY