देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने हैदराबाद में खुद को आग लगाने वाले होम गार्ड से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार होम गार्ड की कामकाजी परिस्थितियों में सुधार के संबंध में किए गए वादों और आश्वासनों को पूरा करने में विफल रही है।

हैदराबाद, सात सितंबर केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार होम गार्ड की कामकाजी परिस्थितियों में सुधार के संबंध में किए गए वादों और आश्वासनों को पूरा करने में विफल रही है।

मंगलवार को कथित तौर पर आत्मदाह का प्रयास करने के बाद इलाज करा रहे होम गार्ड रविंदर से मुलाकात के बाद रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि घटना की गहन जांच की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘आत्महत्या का प्रयास बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम होम गार्ड कर्मियों का शोषण देख रहे हैं। राज्य सरकार होम गार्ड को उनके अधिकार न देकर उनका अपमान कर रही है।’’

यातायात में तैनात होम गार्ड रविंदर मंगलवार को यहां गोशामहल में होम गार्ड कमांडेंट के कार्यालय में गये थे और उन्होंने खुद को आग लगा ली। कुछ राहगीरों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने रविंदर को अस्पताल में भर्ती कराया।

रविंदर की पत्नी ने बुधवार को दावा किया था कि उनके पति ने मंगलवार को फोन पर बताया था कि जब वह कमांडेंट कार्यालय गए तो दो वरिष्ठ पुलिसकर्मियों - सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) और कमांडेंट कार्यालय में कार्यरत एक कांस्टेबल ने उनके साथ ‘‘बुरा व्यवहार’’ किया था।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री (के.चंद्रशेखर राव) द्वारा किए गए कई वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि होम गार्ड कर्मियों के साथ राज्य सरकार के कर्मचारियों के समान व्यवहार किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’’

उन्होंने कहा कि जब वह तेलंगाना विधानसभा में विधायक थे तो वह होम गार्ड के अधिकारों की रक्षा करने में सबसे आगे थे।

रेड्डी ने कहा कि होम गार्ड कर्मियों के लिए अवकाश प्रणाली लागू करने की जरूरत है और उन्हें वर्दी भत्ते के अलावा विशेष कर्तव्यों के दौरान अतिरिक्त भत्ते का भुगतान किया जाना चाहिए।

उन खबरों के बारे में पूछे जाने पर कि होम गार्ड अपने वेतन में कथित देरी के बारे में पूछताछ करने के लिए कार्यालय गया था, पुलिस ने ऐसी किसी बात से इनकार करते हुए कहा कि इस घटना का वेतन से कोई संबंध नहीं है।

पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष रेड्डी ने दावा किया कि राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद होम गार्ड कर्मियों को नौकरी की सुरक्षा दी जाएगी और उन्हें पुलिस कांस्टेबल के समान सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट