देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के लिए केंद्र सरकार के जन संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा होने के तौर पर केंद्रीय गृह एवं युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने रविवार को पुलवामा जिले का दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया।

श्रीनगर, 19 सितंबर जम्मू कश्मीर के लिए केंद्र सरकार के जन संपर्क कार्यक्रम का हिस्सा होने के तौर पर केंद्रीय गृह एवं युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने रविवार को पुलवामा जिले का दौरा किया, जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री ने बजवानी त्राल में बहुउद्देश्यीय इनडोर स्टेडियम, लार्वे काकपोरा में आईएसएम भवन, गुलशनपोरा में उप-केंद्र, जीडीसी त्राल में पुस्तकालय ब्लॉक एवं अतिरिक्त क्लासरूम, अवंतिपुरा में एक बूचड़खाना सहित विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री ने नौदल ददसारा नैबुग रोड, गुसो डीरी रोड, अगलर गुर्जरबस्ती कनिगाम रोड और पुलवामा मोंगामा रोड की डिजिटल माध्यम से नींव भी रखी।

इस मौके पर प्रमाणिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत सरकार के सभी मंत्रालयों को जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास के लिए मिलकर काम करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी केंद्र शासित प्रदेश में विकास की गति को बढ़ाने के लिए बहुत उत्सुक हैं, जिसके लिए केंद्र सरकार के पास अलग खाका है।

प्रमाणिक ने कहा कि केंद्र ने प्रदेश के लोगों के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास के उद्देश्य से विकासात्मक योजनाओं और व्यक्तिगत लाभ कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शुरू की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड