देश की खबरें | कर्नाटक में आरक्षण को लेकर कांग्रेस के रुख की केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर ने की आलोचना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को आरोप लगाया कि वोक्कालिगा, लिंगायत समुदाय के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को दिए जाने वाले लाभों से वंचित करने के वास्ते, मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण को रद्द करने के कर्नाटक सरकार के आदेश को पलटने का वादा कर कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) ने हाथ मिला लिया है।

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को आरोप लगाया कि वोक्कालिगा, लिंगायत समुदाय के साथ-साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को दिए जाने वाले लाभों से वंचित करने के वास्ते, मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण को रद्द करने के कर्नाटक सरकार के आदेश को पलटने का वादा कर कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) ने हाथ मिला लिया है।

जद (एस) को कांग्रेस की बी-टीम बताते हुए उन्होंने ट्विटर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इन समुदायों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि वह उनकी प्रगति के लिए उनके साथ हो।

उन्होंने विपक्षी पार्टी पर निशाना साधने के लिए ‘हिंदू विरोधी कांग्रेस’ हैशटैग का इस्तेमाल किया।

कर्नाटक से भाजपा के सांसद चंद्रशेखर ने ट्वीट किया कि कर्नाटक कांग्रेस के नेता आरक्षण को पलटना चाहते हैं, वहीं राहुल गांधी कर्नाटक में कहते हैं कि वह आरक्षण पर उच्चतम न्यायालय की सीमा का उल्लंघन करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए कांग्रेस की झूठ राजनीति और वादे करके पलटने की राजनीति जारी है। यही कारण है कि मतदाताओं ने भाजपा को चुना क्योंकि हम जो वादा करते हैं उन्हें पूरा करते हैं।’’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में रविवार को एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री मोदी को 2011 में हुई जाति आधारित जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने की चुनौती दी थी और आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा को हटाने की मांग की थी।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू