देश की खबरें | केंद्रीय मंत्री प्रमाणिक चोरी के मामले में अलीपुरद्वार अदालत में पेश हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक 2009 के चोरी के एक मामले में मंगलवार को अलीपुरद्वार अदालत में पेश हुए।

अलीपुरद्वार (पश्चिम बंगाल), 10 जनवरी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक 2009 के चोरी के एक मामले में मंगलवार को अलीपुरद्वार अदालत में पेश हुए।

प्रमाणिक इस मामले में आरोपी हैं और कलकत्ता उच्च न्यायालय ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए जो समयसीमा दी थी, उससे दो दिन पहले वह अदालत में उपस्थित हुए।

अलीपुरद्वार अदालत की न्यायिक मजिस्ट्रेट मौमिता मलिक ने उन्हें भविष्य में इस मामले में अदालत की सुनवाई में निजी तौर पर पेश होने से छूट दे दी।

कूचबिहार से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रमाणिक के खिलाफ 2009 में दो स्टोर में कथित चोरी के सिलसिले में अलीपुरद्वार की अदालत ने 16 नवंबर, 2022 को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

हालांकि, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 23 नवंबर को मंत्री के खिलाफ वारंट पर रोक लगा दी और उन्हें सात जनवरी से 12 जनवरी, 2023 के बीच अलीपुरद्वार अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया।

प्रमाणिक के वकीलों ने दावा किया कि अलीपुरद्वार थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन उन्हें पुलिस ने गलत तरह से फंसाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\