ताजा खबरें | केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सदस्य से कृषि कानूनों पर दावा सत्यापित करने को कहा

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू से एपीएमसी मंडियों को खत्म करने से संबंधित उनके दावों को सत्यापित करने को कहा।

नयी दिल्ली, नौ फरवरी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू से एपीएमसी मंडियों को खत्म करने से संबंधित उनके दावों को सत्यापित करने को कहा।

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सांसद यह कहकर सदन को गुमराह कर रहे हैं कि एक नये कृषि कानून में मंडियों को खत्म करने की बात की गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद कृषि कानूनों से संबंधित उनके दावों को सत्यापित करें।

इससे पहले, कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि पंजाब से कांग्रेस के पांच सांसद सात दिसंबर से जंतर-मंतर पर बैठे हुए हैं, लेकिन सरकार के किसी व्यक्ति ने बात नहीं की।

बिट्टू ने दावा किया कि तीनों कृषि कानूनों में से एक कानून ऐसा है जिससे कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) मंडियां खत्म हो जायेंगी ।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन का खालिस्तान से कोई लेनादेना नहीं है। किसानों को बदनाम नहीं होने दिया जाएगा।

इस पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच हल्की नोकझोंक देखने को मिली।

इस बीच, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कल इनके नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि लाल किले की घटना के पीछे भाजपा के लोग थे। आज ये (बिट्टू) कुछ और कह रहे हैं। वह कहें कि उनके नेता चौधरी ने गलत कहा था।

दीपक वैभव हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\