विदेश की खबरें | यूनीसेफ : दुनिया के एक तिहाई बच्चे दूरस्थ शिक्षा से दूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूनीसेफ ने कहा कि कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए लागू लॉकडाउन एवं स्कूल बंदी की वजह से करीब डेढ़ अरब बच्चे प्रभावित हुए हैं।

यूनीसेफ ने कहा कि कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए लागू लॉकडाउन एवं स्कूल बंदी की वजह से करीब डेढ़ अरब बच्चे प्रभावित हुए हैं।

यूनीसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरियेटा फोरे ने कहा, ‘‘कम से कम 46.3 करोड़ ऐसे बच्चे हैं जिनके स्कूल कोविड-19 की वजह से बंद हैं और उनके पास दूरस्थ शिक्षा का साधन नहीं है।’’

यह भी पढ़े | कीड़े-मकौड़े मारने वाली दवाओं में मिलने वाली सामग्री COVID-19 से कर सकती है बचाव: अध्ययन.

उन्होंने कहा, ‘‘बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे हैं जिनकी पढ़ाई महीनों तक पूरी तरह से बाधित रही है और इससे वैश्विक शिक्षा आपातकाल की स्थिति उत्पन्न हो गई है।’’

एब बयान में फोरे ने कहा, ‘‘इसका नकारात्मक असर आने वाले दशकों तक अर्थव्यवस्था और समाज पर देखने को मिलेगा।’’

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या हुई 2,94,638, अब तक 6 हजार 274 लोगों की हुई मौत.

यूनीसेफ द्वारा बुधवार देर रात जारी रिपोर्ट में इलाके वार असमानता को रेखांकित किया गया, जिसके मुताबिक अफ्रीका के उप सहारा क्षेत्र के स्कूलों में अधिकतर बच्चे प्रभावित हुए हैं। वहीं, संख्या के हिसाब से दक्षिण एशिया में सबसे अधिक 14.7 करोड़ बच्चे दूरस्थ शिक्षा माध्यम से महरूम हैं।

यूनीसेफ ने बताया कि रिपोर्ट बनाने में गृह आधारित प्रौद्यागिकी और दूरस्थ अध्ययन के लिए जरूरी उपकरण जैसे टेलीविजन, रेडियो और इंटरनेट एवं इन माध्यमों से पढ़ाई जाने वाली सामग्री को आधार बनाया गया है।

एजेंसी ने कहा कि गरीब घरों और ग्रामीण इलाके के बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\