विदेश की खबरें | पोप चिकित्सकों की निगरानी में; उनके स्वस्थ होने के लिए अनुयायी कर रहे हैं प्रार्थना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वेटिकन ने बताया कि फ्रांसिस की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, लेकिन नए बिशपों की घोषणा और चर्च के लिए राशि जुटाने की नयी पहल को लेकर रोमन कैथोलिक चर्च के प्रतिनिधि जुटे हुए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वेटिकन ने बताया कि फ्रांसिस की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, लेकिन नए बिशपों की घोषणा और चर्च के लिए राशि जुटाने की नयी पहल को लेकर रोमन कैथोलिक चर्च के प्रतिनिधि जुटे हुए हैं।

वेटिकन ने कहा कि उसे उम्मीद है कि मंगलवार शाम की गई सीटी स्कैन जांच की रिपोर्ट जल्द ही मिल जाएगी, जिससे फेफड़े के संक्रमण की स्थिति का पता चल सकेगा। 88 वर्षीय पोप 14 फरवरी से अस्पताल में भर्ती हैं। पोप फ्रांसिस फेफड़ा संबंधी रोग से पहले भी पीड़ित रहे हैं और ‘ब्रोंकाइटिस’ के कारण तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वेटिकन ने बताया, ‘‘पोप रात में ठीक से सोये और आराम किया।’’ पोप ने बुधवार सुबह कुर्सी पर बैठकर थेरेपी कराई। चिकित्सकों ने कहा है कि वह अभी खतरे से बाहर नहीं हैं, लेकिन शनिवार से उन्हें सांस को लेकर दिक्कत नहीं हुयी है।

फ्रांसिस अस्पताल के अपने कमरे से काम कर रहे हैं और उनकी अनुपस्थिति में वेटिकन नौकरशाही का दैनिक काम जारी है।

इस बीच वेटिकन ने कहा कि फ्रांसिस ने चार नए बिशप नियुक्त किए हैं और रोमन कैथोलिक चर्च के लिए राशि जुटाने की खातिर एक नयी पहल को मंजूरी दी है, जो वर्षों से वित्तीय संकट का सामना कर रहा है।

फ्रांसिस ने संभवतः कुछ समय पहले बिशप नियुक्तियों को मंजूरी दी थी और चंदा एकत्र करने के लिए नए मानदंडों को 11 फरवरी को मंजूरी दी गई थी। यह मंजूरी उनके अस्पताल में भर्ती होने से पहले दी गयी थी लेकिन अब उनकी औपचारिक रूप से घोषणा की गयी है।

पोप के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके अनुयायी और शुभचिंतक रोम में एकत्र हुए तथा विशेष प्रार्थना की।

मंगलवार रात को फ्रांसिस के गृहनगर से कई लोग रोम के अर्जेंटाइन गिरजाघर में जमा हुए और रोम के लिए पोप के पादरी कार्डिनल बालदासारे रीना की अगुवाई में विशेष प्रार्थना की।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड