ICC U19 World Cup 2024: चार भारतीय खिलाड़ी टूर्नामेंट की टीम में शामिल, ह्यू वीबगेन को टूर्नामेंट की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया

भारत रविवार को टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 79 रन से हार गया था. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ह्यू वीबगेन को टूर्नामेंट की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. इस टीम का चयन मीडिया, प्रसारक और आईसीसी प्रतिनिधियों के पैनल ने किया.

सौम्या पांडे (Photo Credits: BCCI/Twitter)

बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका): अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कप्तान उदय सहारन और स्टार बल्लेबाज मुशीर खान सहित चार भारतीय खिलाड़ियों को सोमवार को घोषित अंडर-19 विश्व कप की टूर्नामेंट की टीम में शामिल किया. बल्लेबाज सचिन धास और स्पिनर सौम्य पांडे अन्य दो भारतीय खिलाड़ी है जिन्हें टीम में जगह मिली है. ICC U19 World Cup final: अंडर19 विश्व कप फाइनल में हारने वाले खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए लहराया परचम, रोहित शर्मा समेत ये सुपरस्टार लिस्ट में शामिल

भारत रविवार को टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से 79 रन से हार गया था. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ह्यू वीबगेन को टूर्नामेंट की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. इस टीम का चयन मीडिया, प्रसारक और आईसीसी प्रतिनिधियों के पैनल ने किया.

चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के तीन, मेजबान दक्षिण अफ्रीका के दो तथा वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के एक-एक खिलाड़ी को इस टीम में शामिल किया गया है.

टूर्नामेंट की आईसीसी टीम (बल्लेबाजी क्रम में): लुआन ड्रे प्रीटोरियस (दक्षिण अफ्रीका) (विकेटकीपर), हैरी डिक्सन (ऑस्ट्रेलिया), मुशीर खान (भारत), ह्यू वीबगेन (ऑस्ट्रेलिया) (कप्तान), उदय सहारन, सचिन धास (भारत), नाथन एडवर्ड (वेस्टइंडीज) , कैलम विडलर (ऑस्ट्रेलिया), उबैद शाह (पाकिस्तान), क्वेना मफाका (दक्षिण अफ्रीका), सौम्य पांडे (भारत) और जेमी डंक (स्कॉटलैंड, 12वां खिलाड़ी).

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का दिखेगा दम या पाकिस्तान के गेंदबाज करेंगे उलटफेर? यहां जानें पिच रिपोर्ट

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\