देश की खबरें | इंदौर में बेकाबू क्रेन ने सड़क पर पांच लोगों को रौंदा, चार की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर में सड़क पर बेकाबू ट्रेन ने मंगलवार शाम दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोगों को रौंद दिया जिनमें से चार व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इंदौर (मध्यप्रदेश), दो मई इंदौर में सड़क पर बेकाबू ट्रेन ने मंगलवार शाम दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोगों को रौंद दिया जिनमें से चार व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बाणगंगा पुलिस थाने के प्रभारी राजेंद्र सोनी ने संवाददाताओं को बताया,‘‘हादसा उस वक्त हुआ, जब एक बेकाबू क्रेन ने पुल से नीचे उतरते वक्त सड़क पर दो मोटरसाइकिल सवारों को कुचल दिया। इससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने क्रेन के नीचे दबे चारों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में एक महिला घायल हुई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के वास्तविक हालात पता करने के लिए जांच कर रही है। हालांकि, कुछ चश्मदीदों का कहना है कि एक कार द्वारा सड़क पर आगे निकलने की होड़ के चलते यह दुर्घटना हुई।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे बाणगंगा क्षेत्र के नागरिक लक्ष्मीनारायण पानेरी ने दावा किया कि यह दुर्घटना क्रेन का ब्रेक फेल होने के चलते हुई और इसमें एक महिला के पैर कट गए।

उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन से बाणगंगा क्षेत्र के नागरिकों की मांग है कि घनी आबादी वाले इस इलाके में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड