विदेश की खबरें | मानवाधिकार परिषद में अमेरिका के पुनः शामिल होने के फैसले का संयुक्त राष्ट्र ने स्वागत किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में अमेरिका के फिर से शामिल होने के निर्णय का स्वागत किया है।

संयुक्त राष्ट्र, नौ फरवरी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में अमेरिका के फिर से शामिल होने के निर्णय का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि परिषद के महत्वपूर्ण कामकाज में वाशिंगटन की भूमिका का इंतजार है।

संयुक्त राष्ट्र के मुख्य प्रवक्ता की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, “मानवाधिकार से संबंधित चुनौतियों का सामना करने के लिए मानवाधिकार परिषद विश्व का अग्रणी मंच है। परिषद के तौर तरीके और विशेष प्रक्रियाएं, कार्रवाई तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण उपकरण हैं।”

वक्तव्य में कहा गया, “संयुक्त राष्ट्र को परिषद के महत्वपूर्ण कामकाज में अमेरिका की अहम भूमिका का इंतजार है।”

ट्रंप प्रशासन के दौरान, अमेरिका मानवाधिकार परिषद से अलग हो गया था।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन ने सोमवार को जारी एक वक्तव्य में कहा, “जैसा कि विदेश मंत्री ब्लिंकन ने कहा, लोकतंत्र, मानवाधिकार और समानता पर केंद्रित अमेरिका की विदेश नीति के प्रति बाइडन प्रशासन प्रतिबद्ध है और बहुपक्षीय उपकरणों का प्रभावी इस्तेमाल इसका एक महत्वपूर्ण अंग है।”

विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन और राष्ट्रपति जो बाइडन ने विदेश मंत्रालय को, तत्काल और सुगठित रूप से संयुक्त राष्ट्र मानवधिकार परिषद में फिर से शामिल होने का निर्देश दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\