विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ‘आईएसआईएल-के’ वरिष्ठ कमांडर सनाउल्ला गफारी पर प्रतिबंध लगाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इस्लामिक स्टेट-खुरासान (आईएसआईएल-के) के वरिष्ठ कमांडर सनाउल्ला गफारी पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। यह अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट से संबद्ध समूह के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष संस्था की ताजा कार्रवाई है।

संयुक्त राष्ट्र, 24 दिसंबर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इस्लामिक स्टेट-खुरासान (आईएसआईएल-के) के वरिष्ठ कमांडर सनाउल्ला गफारी पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। यह अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट से संबद्ध समूह के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष संस्था की ताजा कार्रवाई है।

इन प्रतिबंधों में संपत्ति को कुर्क करना, यात्रा प्रतिबंध और हथियारों की आपूर्ति पर रोक शामिल है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रतिबंध समिति ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि सनाउल्ला(27), एक अफगान नागरिक है, जिसे डॉ शहाब अल मुहाजिर, शहाब मुहाजिर के नाम से भी जाना जाता है। वह ‘इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवैंट-खुरासान’ (आईएसआईएल-के) का नेता है।

इसमें कहा गया है कि सुरक्षा परिषद आईएसआईएल (दाएश) और अल कायदा प्रतिबंध समिति ने 21 दिसंबर को सनाउल्ला को अपनी प्रतिबंध सूची में जोड़ा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह ‘आईएसआईएल-के’ का जून 2020 से नेतृत्व संभाल रहा है और उसे आईएसआईएल ने नियुक्त किया था।

इसमें कहा गया है, ‘‘वह पूरे अफगानिस्तान में आईएसआईएल (के) के अभियानों को मंजूरी देने और धन की व्यवस्था करने की गतिविधियों के लिए जिम्मेदार है। ‘आईएसआईएल-के’ का नेतृत्वकर्ता होने के नाते वह 2021 में कई आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार है, जिनमें सैकड़ों लोग मारे गये। उसके हमले की पद्धति में हत्या और आईईडी हमले शामिल हैं।’’

सुभाष दिलीप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड