विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र ने लूटपाट के चलते गाजा में मुख्य मार्ग से सहायता सामग्री की आपूर्ति रोकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एजेंसी ने कानून-व्यवस्था के बिगड़ने के लिए मुख्य रूप से इजराइल की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। इस निर्णय से गाजा में मानवीय संकट और भी बदतर हो सकता है, क्योंकि ठंड की शुरुआत हो चुकी है, जहां हजारों फलस्तीनी अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय खाद्य सहायता पर निर्भर हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

एजेंसी ने कानून-व्यवस्था के बिगड़ने के लिए मुख्य रूप से इजराइल की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। इस निर्णय से गाजा में मानवीय संकट और भी बदतर हो सकता है, क्योंकि ठंड की शुरुआत हो चुकी है, जहां हजारों फलस्तीनी अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय खाद्य सहायता पर निर्भर हैं।

गाजा में सहायता पहुंचाने वाली प्रमुख एजेंसी ‘यूएनआरडब्ल्यूए’ के प्रमुख फिलिप लेजारिनी ने कहा कि केरेम शालोम क्रॉसिंग की ओर जाने वाला मार्ग गाजा की ओर से बहुत खतरनाक है। उन्होंने कहा कि नवंबर के मध्य में हथियारबंद लोगों ने इस मार्ग से गुजर रहे लगभग 100 ट्रकों को लूट लिया था। उन्होंने कहा कि गिरोहों ने शनिवार को भी एक खेप को लूट लिया।

केरेम शालोम इजराइल और गाजा के बीच एकमात्र क्रॉसिंग है जो माल की ढुलाई के लिए बनाई गई है। मई में मिस्र के साथ लगी राफा सीमा बंद होने के बाद से यह सहायता पहुंचाने का मुख्य मार्ग रहा है।

इजराइल सरकार के आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने गाजा में पहुंचाई जाने वाली लगभग दो-तिहाई सहायता केरेम शालोम के माध्यम से आई थी, तथा इससे पहले के महीनों में यह मात्रा और भी अधिक थी।

लेजारिनी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में गाजा में मानवीय कार्यों की विफलता के लिए मुख्य रूप से इजराइल को दोषी ठहराया। इजराइल की फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

चिकित्सा अधिकारियों के मुताबिक गाजा पट्टी पर शनिवार रात में किए गए इजराइली हमलों में दो बच्चों समेत कम से कम छह लोग मारे गए। नासिर अस्पताल के मुताबिक, मिस्र की सीमा के पास स्थित दक्षिणी शहर रफा में एक अलग हमले में चार लोग मारे गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\