विदेश की खबरें | महिलाओं पर प्रतिबंध को लेकर संयुक्त राष्ट्र दूत ने अफगान शिक्षा मंत्री से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मार्कस पोटजेल पिछले महीने प्रतिबंध लागू होने के बाद से उनसे मिलने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय अधिकारी हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मार्कस पोटजेल पिछले महीने प्रतिबंध लागू होने के बाद से उनसे मिलने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय अधिकारी हैं।

तालिबान के अधिकारियों ने 20 दिसंबर को सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों को अगली सूचना तक महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।

इस आदेश को लेकर अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को अंतरराष्ट्रीय निंदा का सामना करना पड़ा था।

उच्च शिक्षा मंत्री निदा मोहम्मद नदीम ने प्रतिबंध का बचाव करते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों में ऐसा किया जाना आवश्यक है और क्योंकि उनका मानना है कि कुछ विषय इस्लामी सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं।

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन ने कहा कि विशेष दूत मार्कस पोटजेल ने नदीम के साथ अपनी बैठक में इन प्रतिबंधों को तत्काल हटाने का आह्वान किया।

मिशन ने कहा कि तालिबान द्वारा महिला शिक्षा पर प्रतिबंध से सभी अफगान नागरिकों को नुकसान होगा।

पोटजेल के अनुरोध पर नदीम की प्रतिक्रिया का तुरंत पता नहीं चल पाया है।

अफगानिस्तान के बारे में 13 जनवरी को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में होने वाली बैठक से पहले यह चर्चा हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now