विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुतारेस ने नोबेल शांति पुरस्कार जीतने पर डब्ल्यूएफपी को बधाई दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार जीतने पर विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को बधाई दी।
संयुक्त राष्ट्र, नौ अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार जीतने पर विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को बधाई दी।
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के संगठन में कार्यरत महिला और पुरूष कर्मियों की, साहस के साथ खतरनाक और दूर दराज के इलाकों में संघर्ष, आपदा और गरीबी की वजह से संकटग्रस्त लोगों तक जीवन रक्षक वस्तुओं को पहुंचाने के लिए प्रशंसा की।
यह भी पढ़े | अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद ने पाक के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से की मुलाकात.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने गर्मजोशी के साथ डब्ल्यूएफपी के कार्यकारी निदेशक डेविड बीसली और एजेंसी में कार्यरत सभी कर्मचारियों को रोजाना संयुक्त राष्ट्र के मूल्यों को मजबूत करने और ‘हम लोग’ के उद्देश्य की पूर्ति के लिए कार्य करने पर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र अपना 75वां स्थापना दिवस मना रहा है।
गुतारेस ने कहा, ‘‘ मैं नोबेल समिति द्वारा इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम को शांति का नोबेल पुरस्कार देने के फैसले से प्रसन्न हूं। डब्ल्यूएफपी खाद्य असुरक्षा के मोर्चे पर कार्य करने वाला पहला संगठन है।’’
यह भी पढ़े | Montana Sex Shop महिलाओं को देगी मुफ्त सेक्स टॉय, वजह जानकार हैरान हो जाएंगे आप.
उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया में बहुत से लोग, जो संख्या लाखो-करोड़ों की है, हर रात खाली पेट सोते हैं। लाखों और लोग कोविड-19 महामारी की वजह से अकाल के मुहाने पर खड़े हैं।’’
गुतारेस ने कहा, ‘‘ डब्लयूएफपी राजनीति से ऊपर उठकर, मानवीय जरूरतों के आधार पर अपना काम करता है।’’
उन्होंने कहा कि संगठन स्वयं संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों और जनता के स्वैच्छिक दान पर निर्भर है।
महासचिव ने कहा, ‘‘ऐसी ही एकजुटता की जरूरत न केवल महामारी में बल्कि हमारे सामने आने वाली वैश्विक चुनौतियों के लिए है। हम जानते हैं कि जलवायु परिवर्तन का मौजूदा खतरा भुखमरी संकट को और बढ़ा देगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)