खेल की खबरें | उमेश काउंटी के बचे हुए सत्र के लिए मिडलसेक्स में शाहीन शाह की जगह लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव इंग्लिश काउंटी सत्र के शेष बचे सत्र में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की जगह मिडलसेक्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।

लंदन, 11 जुलाई भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव इंग्लिश काउंटी सत्र के शेष बचे सत्र में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की जगह मिडलसेक्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस 34 साल के तेज गेंदबाज ने 52 टेस्ट, 77 एकदिवसीय और सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने सभी प्रारूपों में 273 अंतरराष्ट्रीय विकेट हासिल किए हैं।

अफरीदी श्रीलंका दौरे के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के लिए स्वदेश लौट आए हैं, जिसके बाद काउंटी क्लब ने उमेश को टीम से जोड़ा है।

क्लब से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ मिडलसेक्स क्रिकेट को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत के अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज उमेश कुमार यादव ने क्लब के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किया है। वह 2022 के शेष सत्र के लिए टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।’’

मिडलसेक्स ने बताया उमेश मौजूदा सत्र में काउंटी चैम्पियनशिप के साथ रॉयल लंदन कप (सीमित ओवर की घरेलू श्रृंखला) अभियान में भी टीम का हिस्सा होंगे।

मिडलसेक्स पुरुष क्रिकेट के प्रमुख एलेक्स कोलमैन ने कहा, ‘‘ वह (उमेश)  काफी अनुभवी है और उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार खुद को साबित किया है। वह टीम के चैंपियनशिप अभियान के शेष सत्र और रॉयल लंदन कप में हमारी संभावनाओं के लिए एक बड़ा अंतर बना सकते हैं। वह हमारे गेंदबाजों के लिए एक बेहतरीन ‘रोल मॉडल’ भी होंगे।’’

उमेश से पहले मौजूदा सत्र में अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के साथ ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर तथा कुणाल पांड्या काउंटी टीमों से जुड़े है। सुंदर और कुणाल ने क्रमशः लंकाशर और वारविकशर के साथ करार किये है। पुजारा ससेक्स के लिए खेलते है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू