देश की खबरें | उमेश कुशवाहा जद(यू) की बिहार इकाई के अध्यक्ष बनाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व विधायक उमेश कुशवाहा रविवार को सर्वसम्मति से जनता दल (यूनाइटेड) की बिहार इकाई का अध्यक्ष चुन लिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 10 जनवरी पूर्व विधायक उमेश कुशवाहा रविवार को सर्वसम्मति से जनता दल (यूनाइटेड) की बिहार इकाई का अध्यक्ष चुन लिया गया।

जद(यू) की राज्य परिषद की बैठक में कुशवाहा के चयन का अनुमोदन किया गया। वह वैशाली जिले के महनार विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विधायक रह चुके हैं।

पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ नेता एवं सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा, '' जद(यू)की बिहार इकाई के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए उमेश कुशवाहा का नाम प्रस्तावित किया, जिसे बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी।''

कुशवाहा का चुना जाना एक बार फिर पार्टी का ''लव-कुश'' (ओबीसी कुर्मी एवं कुशवाहा जाति समीकरण) की नीति पर लौटने का संकेत माना जा रहा है।

वर्ष 2005 में जब जद(यू) और भाजपा ने मिलकर राजद को बिहार की सत्ता से उखाड़ फेंका, उसके बाद से ही कुर्मी जाति से आने वाले नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में ''लव-कुश'' समीकरण को बनाए हुए हैं ताकि गैर यादव ओबीसी जातियों को लुभाया जा सके।

साथ ही 46 वर्षीय कुशवाहा का चुना जाना यह भी दर्शाता है कि पार्टी युवा नेतृत्व की ओर बढ़ रही है ताकि बिहार के युवा नेतृत्वकर्ताओं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव और लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान का तोड़ निकाला जा सके।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर करीबी आरसीपी सिंह को अपना उत्तराधिकारी बनाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू