विदेश की खबरें | यूक्रेनी मिसाइल से काला सागर बेड़े मुख्यालय पर हमला, एक सैनिक लापता: रूस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वीडियो और तस्वीरों में क्रीमिया के सेवस्तोपोल में इमारत के ऊपर धुएं का बड़ा गुबार देखा जा सकता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वीडियो और तस्वीरों में क्रीमिया के सेवस्तोपोल में इमारत के ऊपर धुएं का बड़ा गुबार देखा जा सकता है।

मंत्रालय ने शुरू में कहा था कि एक सैनिक मारा गया, लेकिन फिर एक बयान जारी कर कहा कि वह लापता है।

रूस द्वारा नियुक्त सेवस्तोपोल के गवर्नर मिखाइल रज्वोझायेव ने कहा कि

मुख्यालय के बाहर कोई भी घायल नहीं हुआ। उन्होंने हताहत हुए अन्य लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि अग्निशमनकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी ‘तास’ की खबर के अनुसार बेड़े के मुख्यालय पर बड़ी संख्या में एम्बुलेंस पहुंच गई हैं।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सेवस्तोपोल पर हमले का जवाब देते हुए रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने पांच मिसाइलों को नष्ट कर दिया।

रज्वोझायेव ने कहा कि नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने बेड़े मुख्यालय पर प्रभाव का उल्लेख नहीं किया।

उन्होंने शुरू में सेवस्तोपोल के निवासियों को चेतावनी दी थी कि एक और हमला होने की आशंका है और उनसे इमारतों को छोड़ने का आग्रह किया था।

बाद में उन्होंने कहा कि अब हवाई हमले का कोई खतरा नहीं है, लेकिन उन्होंने शहर के मध्य भाग में न जाने का आह्वान दोहराया।

क्रीमिया पर हाल के कई हमलों की जिम्मेदारी लेने वाले यूक्रेनी अधिकारियों ने तुरंत यह घोषणा नहीं की कि कीव ने हमला किया है।

रूसी मीडिया की खबर के अनुसार सेवस्तोपोल निवासियों ने कहा कि उन्होंने विस्फोटों की आवाज सुनी और आसमान में धुआं देखा।

एक अन्य घटनाक्रम में, दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में जारी गोलाबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। क्षेत्रीय गवर्नर ऑलेक्जेंडर प्रोकुडिन ने यह जानकारी दी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\