विदेश की खबरें | रूस में एक तेल डिपो पर यूक्रेनी ड्रोन हमले से लगी भीषण आग : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. युद्ध के दो साल पूरे होने से पहले यूक्रेन ने रूसी धरती पर हमले तेज कर दिए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

युद्ध के दो साल पूरे होने से पहले यूक्रेन ने रूसी धरती पर हमले तेज कर दिए हैं।

स्थानीय गवर्नर और सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ के अनुसार, यूक्रेनी सीमा से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित शहर क्लिंट्सी में हुए ड्रोन हमले के बाद 6,000 क्यूबिक मीटर की कुल क्षमता वाले चार तेल भंडारों में आग लग गई।

इस शहर की आबादी करीब 70,000 हजार है।

यह हमला स्पष्ट रूप से रूस के निवासियों को हतोत्साहित करने और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उन दावों को कमजोर करने के लिए यूक्रेन द्वारा हाल में किए गए प्रयासों में शामिल है, जिसमें पुतिन ने कहा है कि 17 मार्च के राष्ट्रपति चुनाव से पहले रूस में जनजीवन सामान्य है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस वर्ष रूसी सीमा क्षेत्रों के अंदर अधिक लक्ष्यों को निशाना बनाने का संकल्प जताया है।

यूक्रेनी सीमा के पास स्थित रूसी शहर बेलगोरोड ने ड्रोन हमलों के खतरे के कारण शुक्रवार को अपने पारंपरिक ‘एपिफेनी’ उत्सव को रद्द कर दिया। यह पहली बार है कि ड्रोन हमले के खतरे के कारण रूस में कोई प्रमुख सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द किया गया।

यूक्रेन की मीडिया ने खुफिया सेवा के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि यूक्रेनी ड्रोन ने शुक्रवार को मॉस्को से लगभग 600 किलोमीटर दक्षिण में स्थित टैम्बोव में एक बारूद डिपो पर भी हमला किया।

हालांकि, रूस के समाचार पोर्टल ‘आरबीसी’ के अनुसार, टैम्बोव के गवर्नर मैक्सिम येगोरोव ने कहा कि संयंत्र में सामान्य रूप से कामकाज जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड