देश की खबरें | यूक्रेनी अभिनेता टोरेस निवेश घोटाले में गिरफ्तार, अब तक छठी गिरफ्तारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने टोरेस निवेश धोखाधड़ी मामले में यूक्रेनी अभिनेता आर्मेन अटेन को मंगलवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 28 जनवरी मुंबई पुलिस ने टोरेस निवेश धोखाधड़ी मामले में यूक्रेनी अभिनेता आर्मेन अटेन को मंगलवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने यह गिरफ्तारी की है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ मामले में उसकी भूमिका सामने आने के बाद अटेन को मंगलवार को पश्चिमी उपनगर मालवानी से गिरफ्तार किया गया।’’

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पुलिस ने टोरेस निवेश घोटाले के सिलसिले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया, ‘‘अटेन यूक्रेन के लोगों और भारतीयों के बीच मुख्य कड़ी था। उसने यूक्रेन के लोगों को भारतीयों से मिलवाया और मुंबई में टोरेस स्टोर खोलने के लिए दो अहम बैठकों में भी शामिल हुआ था।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी बैठकों के संचालन में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। पुलिस के अनुसार अटेन और एक अन्य यूक्रेनी नागरिक ने निवेशकों को आकर्षक रिटर्न का लालच देने की साजिश रचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने सोमवार को कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तौसीफ रियाज को पुणे जिले के लोनावाला से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

टोरेस स्टोर्स की विभिन्न योजनाओं में निवेश करने वाले सैकड़ों निवेशकों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई।

अधिकारियों के अनुसार अब तक 3,700 से अधिक निवेशक धोखाधड़ी की शिकायत लेकर मुंबई पुलिस के पास पहुंचे हैं और धोखाधड़ी की रकम 87 करोड़ रुपये से अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें