विदेश की खबरें | यूक्रेन चाहता है कि पुतिन के खिलाफ जांच विशेष न्यायाधिकरण करे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने कहा कि ‘‘हमलों के अपराध’’ की जांच के लिए एक अधिकरण बनाने की मांग द्वितीय विश्व युद्ध के बाद नाजियों पर न्यायाधिकरणों में मुकदमा चलाये जाने के मामलों पर आधारित है।

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने कहा कि ‘‘हमलों के अपराध’’ की जांच के लिए एक अधिकरण बनाने की मांग द्वितीय विश्व युद्ध के बाद नाजियों पर न्यायाधिकरणों में मुकदमा चलाये जाने के मामलों पर आधारित है।

नीदरलैंड स्थित अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत यूक्रेन में युद्ध अपराध के आरोपों पर रूस के खिलाफ आरोपों की जांच कर रही है। ब्राउन ने कहा कि रूस द्वारा हमले के इस कृत्य को बिना जांच, बिना अभियोजन और बिना दंड के नहीं छोड़ा जा सकता। उन्होंने कहा, ‘‘पुतिन को न्याय के कटघरे में आना ही होगा।’’

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने न्यायाधिकरण में मुकदमा चलाने की अपील का स्वागत किया। इस अपील को दुनियाभर के कानून विशेषज्ञ और अकादमिक क्षेत्र के लोग समर्थन दे रहे हैं।

कुलेबा ने लंदन में हुई एक बैठक को यूक्रेन में रहते हुए डिजिटल तरीके से संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम ऐसे शत्रु से लड़ रहे हैं जो हमसे बहुत अधिक शक्तिशाली है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय कानून हमारे साथ है।’’

तोक्यो

रूस के आक्रमण के खिलाफ यूक्रेन की मदद करने के लिए जापान उसे बुलेटप्रूफ वेस्ट, हैलमेट तथा अन्य रक्षा आपूर्ति भेज रहा है। जापान संघर्ष की स्थिति में देशों को रक्षा आपूर्ति नहीं भेजने के सिद्धांत पर चलता है, ऐसे में उसका यह कदम दुर्लभ है।

मुख्य मंत्रिमंडल सचिव हिरोकाजू मातसूनो ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि सामान भेजने समेत अन्य साजो-सामान संबंधी जानकारी तय हो चुकी है। इस बारे में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में निर्णय लिया गया था।

उन्होंने बताया कि बुलेटप्रू्फ वेस्ट, हैलमेट, टैंट के अलावा जनरेटर, भोजन, सर्दियों के कपड़े और चिकित्सा आपूर्ति भी भेजी जाएगी।

बर्लिन- चांसलर ओलाफ शोल्ज ने कहा कि जर्मनी और उसके साझेदार इस बात को मानते हैं कि यूक्रेन के एक परमाणु संयंत्र में लगी आग से जनता को कोई जोखिम नहीं है।

ब्रसेल्स- नाटो के महासचिव जीन्स स्टोल्टेनबर्ग ने दक्षिण पूर्वी यूक्रेन में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूस के हमले की निंदा की है और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अपील की है कि यूक्रेन से अपने सैनिकों को बाहर निकालें।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now