विदेश की खबरें | लुहांस्क पर कब्जा करने के रूस के दावे को यूक्रेन ने किया खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लुहांस्क प्रांत पर रूस का नियंत्रण होने से दोनेत्सक पर कब्जा करने में उसके सैनिकों को मदद मिलेगी। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यह जानकारी दी कि रूसी सैनिकों ने स्थानीय मिलिशिया के साथ मिलकर ‘‘लिसिचांस्क शहर पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है।’’

लुहांस्क प्रांत पर रूस का नियंत्रण होने से दोनेत्सक पर कब्जा करने में उसके सैनिकों को मदद मिलेगी। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यह जानकारी दी कि रूसी सैनिकों ने स्थानीय मिलिशिया के साथ मिलकर ‘‘लिसिचांस्क शहर पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है।’’

यूक्रेन के सैनिक पिछले कई हफ्तों से लिसिचांस्क शहर को बचाने का प्रयास कर रहे हैं और अब रूस के मुकाबले उनकी स्थिति कमजोर हो रही है, जबकि पड़ोसी सिविएरोदोनेत्स्क पर एक हफ्ते पहले ही रूस का कब्जा हो चुका है।

दौरे पर आए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ संवाददाता सम्मेलन में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हम अभी किसी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंच सकते। लिसिचांस्क में अब भी लड़ाई जारी है।’’

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के सैनिक लिसिचांस्क के बाहरी इलाके में रूसी सैनिकों से लड़ रहे हैं और यह शहर कभी भी किसी के नियंत्रण में जा सकता है।

लुहांस्क के गवर्नर ने रविवार तड़के कहा था कि रूस की सेना यूक्रेन के लुहांस्क प्रांत में बचे आखिरी गढ़ पर कब्जा करने के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर रही है।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने रविवार को राजधानी कीव के निकट इरपिन का दौरा किया, जो युद्ध के शुरुआती दिनों में बमबारी से बर्बाद हो गया है। यूक्रेन की सीमा के पास स्थित रूस के इलाकों में भी छिटपुट हमले की सूचना मिली है। कुर्स्क के गवर्नर रोमन स्टारोवोइट ने कहा कि यूक्रेन की सीमा के पास स्थित टेटकिनो में मोर्टार के गोले दागे गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड