विदेश की खबरें | यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव, तुर्की के राष्ट्रपति के साथ बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. युद्ध के मोर्चे से दूर, पोलैंड की सीमा के नजदीक यूक्रेन के पश्चिमी शहर में यह बैठक हुई। युद्ध की शुरुआत के बाद से तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन का पहला और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस का यूक्रेन का यह दूसरा दौरा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

युद्ध के मोर्चे से दूर, पोलैंड की सीमा के नजदीक यूक्रेन के पश्चिमी शहर में यह बैठक हुई। युद्ध की शुरुआत के बाद से तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन का पहला और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस का यूक्रेन का यह दूसरा दौरा है।

अर्दोआन ने लगातार युद्ध को रूकवाने की कोशिशें की हैं। तुर्की उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का सदस्य है जिसने युद्ध में यूक्रेन का साथ दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति की वेबसाइट के मुताबिक बैठक में तुर्की सड़कों और पुलों सहित यूक्रेन के बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए सहमत हो गया। जेलेंस्की ने गुतारेस से जबरन रूस भेजे गए यूक्रेन के नागरिकों तक संयुक्त राष्ट्र की पहुंच मुहैया कराने का अनुरोध किया। जेलेंस्की ने बंदी बनाए गए यूक्रेन के सैनिकों और चिकित्साकर्मियों को मुक्त कराने में संयुक्त राष्ट्र से मदद के लिए भी कहा।

उधर युद्ध के मैदान में, यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र में बुधवार रात और बृहस्पतिवार सुबह के बीच रूसी मिसाइल हमले में कम से कम 11 लोग मारे गए और 40 लोग घायल हो गए। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वहीं, रूस की सेना ने दावा किया कि उसने खारकीव में भाड़े के विदेशी लड़ाकों के अड्डे को निशाना बनाया जिसमें 90 लोग मारे गए। यूक्रेन की तरफ से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

रूस की सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने देश के कालिनिनग्राद क्षेत्र में अत्याधुनिक हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस युद्धक विमान तैनात कर दिए हैं।

जेलेंस्की, अर्दोआन और गुतारेस की बैठक में दक्षिणी यूक्रेन में रूस नियंत्रित जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र को लेकर भी बातचीत हुई। रूस और यूक्रेन ने एक दूसरे पर परमाणु संयंत्र परिसर के आसपास गोलाबारी के आरोप लगाए हैं और संघर्ष से परमाणु आपदा का खतरा बढ़ गया है।

जेलेंस्की ने बुधवार को वीडियो संबोधन में रूसी सैनिकों से संयंत्र छोड़ने की मांग करते हुए कहा कि ‘‘केवल पूर्ण पारदर्शिता और स्थिति पर नियंत्रण’’ से ही संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) परमाणु सुरक्षा की गारंटी दे सकती है।

इस महीने की शुरुआत में अर्दोआन ने युद्ध को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की थी। तुर्की और संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से काला सागर बंदरगाह के जरिए यूक्रेन से 2.2 करोड़ टन अनाज की आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट