विदेश की खबरें | यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूरोपीय संसद को संबोधित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस दौरान, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूस के साथ युद्ध में मजबूती के लिए और अधिक सैन्य सहायता एवं हथियार आपूर्ति की भी मांग की।
इस दौरान, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रूस के साथ युद्ध में मजबूती के लिए और अधिक सैन्य सहायता एवं हथियार आपूर्ति की भी मांग की।
जेलेंस्की के संबोधन के दौरान और बाद में यूरोपीय सांसदों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। जेलेंस्की ने अपने संबोधन के बाद यूरोपीय संघ का झंडा उठाया और यूक्रेन का राष्ट्रगान बजाया गया।
जेलेंस्की ने कहा, ‘‘जब तक हम एकजुट हैं, जब तक हम अपने यूरोप और यूरोपीय जीवनशैली का ख्याल रखते हैं, तब तक यूरोप है और हमेशा रहेगा।’’
उन्होंने कहा कि रूस यूरोपीय जीवनशैली को नष्ट करना चाहता है, लेकिन ‘‘हम इसकी अनुमति नहीं देंगे।’’
जेलेंस्की के संबोधन से पहले, यूरोपीय संसद की अध्यक्ष रॉबर्ट मेत्सोला ने कहा कि सहयोगियों को यूक्रेन के लिए ‘‘अगले कदम के रूप में तत्काल लंबी दूरी की मिसाइल’’ और लड़ाकू जेट प्रदान करने पर विचार करना चाहिए।
बाद में, राष्ट्रपति जेलेंस्की बृहस्पतिवार को यूक्रेन लौट गए।
वहीं, यूरोपीय संघ के देशों ने जेलेंस्की को रूस के साथ जारी युद्ध में मजबूती के लिए और अधिक सैन्य सहायता देने का आश्वासन दिया।
इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान पदक से भी नवाजा गया।
जेलेंस्की बृहस्पतिवार को ब्रसेल्स स्थित यूरोपीय संसद पहुंचे। 27 सदस्य देशों वाले यूरोपीय संघ ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को रूस के साथ जारी युद्ध में मजबूती के साथ अपना समर्थन जारी रखने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि रूस ने पिछले साल 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की शुरुआत की थी।
ईयू के मसौदा निष्कर्ष में कहा गया, ‘‘यूरोपीय संघ यूक्रेन के साथ तब तक खड़ा रहेगा, जब तक उसे जरूरत है।’’
जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने कहा कि ईयू जेलेंस्की को ‘‘एकता और एकजुटता का संकेत भेजेगा तथा यह (ईयू) दिखा सकता है कि हम यूक्रेन की स्वतंत्रता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना समर्थन तब तक जारी रखेंगे जब तक इसकी जरूरत है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)