विदेश की खबरें | नाटो के आगामी शिखर सम्मेलन में यूक्रेन का समूह में शामिल होना सबसे बड़ी चुनौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य गठबंधन ‘उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन’ (नाटो) स्वीडन को अपने 32वें सदस्य के रूप में शामिल करने के समझौते पर पहुंचने को लेकर गहन विचार-विमर्श कर रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य गठबंधन ‘उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन’ (नाटो) स्वीडन को अपने 32वें सदस्य के रूप में शामिल करने के समझौते पर पहुंचने को लेकर गहन विचार-विमर्श कर रहा है।

सदस्य राष्ट्रों द्वारा किया जाना वाला सैन्य खर्च दीर्घकालिक लक्ष्यों से पीछे है। वहीं, नाटो के अगले नेता के रूप में किसे काम करना चाहिए, इस नतीजे पर पहुंचने में असमर्थता के कारण वर्तमान महासचिव का कार्यकाल एक अतिरिक्त वर्ष के लिए बढ़ाना पड़ा था।

साथ ही सम्मेलन के दौरान यूक्रेन का नाटो में शामिल होना सबसे बड़ी चुनौती हो सकती है। कुछ लोगों का मानना है कि यूक्रेन को नाटो का हिस्सा बनाने से वर्षों पहले किया गया एक वादा पूरा हो सकता है।

वहीं, कुछ लोग यूक्रेन को नाटो में शामिल करने के कदम को रूस को उकसाने तथा विवाद को और गहराने के तौर पर देखते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ‘सीएनएन’ को दिए गए साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि यह (यूक्रेन) नाटो की सदस्यता के लिए तैयार है।’’

उन्होंने कहा कि नाटो में शामिल होने के लिए देशों को ‘‘लोकतंत्रीकरण से लेकर कई अन्य मुद्दों पर खरा उतरना होता है।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका को यूक्रेन को खुद की रक्षा करने के लिए दीर्घकालिक सुरक्षा सहायता प्रदान करनी चाहिए, जैसे कि इजराइल के मामले में किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी