देश की खबरें | यूक्रेन : फंसे लोगों को लाने के लिए शनिवार को वायु सेना की चार व 11 असैनिक उड़ानों का परिचालन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागर विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में युद्ध के कारण फंसे लोगों को वापस लाने के लिए शनिवार को भारतीय वायु सेना द्वारा संचालित चार उड़ानों के साथ ही 11 नागरिक उड़ानों का परिचालन किया जाएगा।
नयी दिल्ली, चार मार्च नागर विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन में युद्ध के कारण फंसे लोगों को वापस लाने के लिए शनिवार को भारतीय वायु सेना द्वारा संचालित चार उड़ानों के साथ ही 11 नागरिक उड़ानों का परिचालन किया जाएगा।
मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि शनिवार को 11 नागरिक उड़ानों से 2,200 से अधिक भारतीयों के वापस आने की उम्मीद है। इनमें उड़ानों में से 10 उड़ानें दिल्ली में और एक मुंबई में उतरेगी।
बयान में यह नहीं बताया गया है कि भारतीय वायुसेना की चार उड़ानों से कितने भारतीय वापस आएंगे।
बयान में यह नहीं बताया गया है कि भारतीय वायुसेना की चार उड़ानों में कितने भारतीय आएंगे।
भारत यूक्रेन के पश्चिमी पड़ोसियों जैसे रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड से विशेष उड़ानों के जरिए अपने नागरिकों को निकाल रहा है। रूस के हमले के कारण यूक्रेन का हवाई क्षेत्र 24 फरवरी से ही बंद है।
बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को भारतीय वायुसेना की तीन और 14 नागरिक उड़ानों से 3,772 भारतीयों को वापस लाया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)