विदेश की खबरें | यूक्रेन ने कई रूसी हमलावर ड्रोन को नष्ट किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रात भर में देश के ऊपर 67 ड्रोन हमले किये गये तथा राजधानी कीव सहित देश भर के 11 क्षेत्रों में हवाई सुरक्षा तंत्र को सक्रिय किया गया। उसने कहा कि 58 ड्रोनों को मार गिराया गया तथा तीन अन्य को इलेक्ट्रॉनिक हथियार प्रणालियों द्वारा नष्ट कर दिया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रात भर में देश के ऊपर 67 ड्रोन हमले किये गये तथा राजधानी कीव सहित देश भर के 11 क्षेत्रों में हवाई सुरक्षा तंत्र को सक्रिय किया गया। उसने कहा कि 58 ड्रोनों को मार गिराया गया तथा तीन अन्य को इलेक्ट्रॉनिक हथियार प्रणालियों द्वारा नष्ट कर दिया गया।

यूक्रेन की संसद वेरखोव्ना राडा के बाहर सड़क पर एक ड्रोन के मलबे की तस्वीरें ली गईं। यूक्रेन की संसदीय प्रेस सेवा ने पुष्टि की है कि ड्रोन के टुकड़े पाए गए हैं लेकिन कहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है और संसद भवन को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

यह बमबारी यूक्रेन में एक सप्ताह से जारी लंबी दूरी से किये जा रहे हमलों के बाद हुई है, जिसमें मंगलवार को पोल्टावा शहर में यूक्रेनी सैन्य अकादमी और अस्पताल पर मिसाइल हमला भी शामिल है, जिसमें 55 लोग मारे गए और 328 अन्य घायल हो गए।

वहीं लवीव में बुधवार को हुए एक अन्य हमले में सात लोगों की मौत हो गयी थी।

इस बीच, कीव ने रूस के खिलाफ अपने हमले जारी रखे। शनिवार को वोरोनिश के रूसी सीमा क्षेत्र में, गवर्नर अलेक्जेंडर गुसेव ने कहा कि ड्रोन हमले से आग लग गई और विस्फोट हुआ।

सोशल मीडिया पर लिखते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ओस्ट्रोगोज्स्की जिले में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है और कई गांवों को खाली करा दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी