जरुरी जानकारी | ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बडेनोच ने कहा, भारत में आम चुनाव से पहले एफटीए संभव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बडेनोच ने कहा कि भारत के साथ जिस व्यापार समझौते पर चर्चा जारी है, उसे देश में आम चुनाव से पहले पूरा किया जा सकता है।

लंदन, आठ मार्च ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बडेनोच ने कहा कि भारत के साथ जिस व्यापार समझौते पर चर्चा जारी है, उसे देश में आम चुनाव से पहले पूरा किया जा सकता है।

उन्होंने हालांकि कहा कि ब्रिटेन, भारत के आम चुनाव को इस समझौते के लिए एक समय सीमा नहीं बनाना चाहता है।

केमी दोनों देशों के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर के लिए प्रभारी मंत्री हैं। एफटीए पर इस वक्त 14वें दौर की बातचीत जारी है।

व्यापार मंत्री ने इशारा किया कि बातचीत लंबी चलने की एक वजह ब्रिटेन में उदार शासन की तुलना में भारत की ''संरक्षणवादी अर्थव्यवस्था'' है। बडेनोच बृहस्पतिवार को थिंक टैंक चैथम हाउस में एक वैश्विक व्यापार सम्मेलन के दौरान बोल रही थीं।

उन्होंने कहा कि वह चुनाव से पहले सिर्फ एक तस्वीर खिंचवाने की जगह व्यावसायिक रूप से एक सार्थक समझौता करना चाहती हैं।

बडेनोच ने कहा, ''भारत अभी भी बहुत संरक्षणवादी है, जबकि हम बहुत, बहुत उदार हैं।''

उन्होंने कहा, ''मुझे सिर्फ एक तस्वीर लेने और आगे बढ़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है। इसे व्यावसायिक रूप से सार्थक होना चाहिए... उदाहरण के लिए जैसा समझौता हमने ऑस्ट्रेलिया या जापान के साथ किया।''

भारत के साथ समझौते की समय सीमा के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ''हम वास्तव में भारतीय चुनाव से पहले एक समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। हालांकि, जरूरी नहीं कि ऐसा ही हो, क्योंकि मैं किसी भी चुनाव का समय सीमा के रूप में इस्तेमाल नहीं करना चाहती।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\