विदेश की खबरें | रूस के वैगनर विद्रोही समूह को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन घोषित करेगा ब्रिटेन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. साथ ब्रिटेन ने कहा कि वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के बाद भी समूह वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है।
साथ ब्रिटेन ने कहा कि वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के बाद भी समूह वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है।
ब्रिटिश सरकार ने कहा कि समूह को आतंकवाद अधिनियम के तहत प्रतिबंधित करने के लिए संसद में एक प्रस्ताव पेश किया जाएगा। प्रस्ताव को सांसदों की मंजूरी मिलने के बाद वैगनर समूह की सदस्यता लेने और उसका समर्थन करने पर प्रतिबंध लग जाएगा।
सरकार ने कहा कि वैगनर ग्रुप ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में अहम भूमिका निभाई है। वह सीरिया और कई अफ्रीकी देशों में भी युद्ध में शामिल रहा है।
गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने कहा, “वैगनर ग्रुप लूटपाट, यातना और बर्बर हत्याओं में शामिल रहा है। यूक्रेन, मध्य-पूर्व और अफ्रीका में इसकी गतिविधियां वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा हैं। वे (वैगनर ग्रुप के लड़ाके) सीधे तौर पर आतंकवादी हैं और प्रतिबंध संबंधी यह प्रस्ताव ब्रिटिश कानून में इसे स्पष्ट करता है।”
ब्रेवरमैन के मुताबिक, प्रतिबंध ब्रिटिश प्राधिकारियों को समूह की संपत्ति जब्त करने का अधिकार देगा। हालांकि, यह शक्ति मुख्यतः सांकेतिक है, क्योंकि ब्रिटेन में वैगनर ग्रुप के सक्रिय होने की कोई खबर है।
वैगनर ग्रुप ने जून में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के शासन के खिलाफ बगावत का ऐलान किया था। लगभग दो महीने बाद 23 अगस्त को समूह के प्रमुख प्रिगोझिन की एक विमान हादसे में कथित तौर पर मौत हो गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)