विदेश की खबरें | ब्रिटेन के नियामक ने मेगन पर टिप्पणी को लेकर पीयर्स मॉर्गन को क्लीनचिट दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मेगन के बारे में मॉर्गन की टिप्पणी को लेकर दर्शकों ने 50,000 शिकायतें कीं। देश में मीडिया पर नजर रखने वाली एजेंसी को पहले कभी इतनी शिकायत नहीं मिली हैं।

मेगन के बारे में मॉर्गन की टिप्पणी को लेकर दर्शकों ने 50,000 शिकायतें कीं। देश में मीडिया पर नजर रखने वाली एजेंसी को पहले कभी इतनी शिकायत नहीं मिली हैं।

‘ऑफिस ऑफ कम्युनिकेशंस’ यानी ऑफकॉम ने कहा कि मॉर्गन ने ‘गुड मॉर्निंग ब्रिटेन’ कार्यक्रम में यह कहकर प्रसारण संबंधी किसी संहिता का उल्लंघन नहीं किया है कि उन्हें ओफ्रा विनफ्रे को दिए साक्षात्कार के दौरान मेगन द्वारा कही गई इस बात पर भरोसा नहीं है कि राजशाही के अनुरूप ढलने के दौरान उनके मन में आत्महत्या करने के विचार आते थे।

मॉर्गन (56) ने ऑफकॉम के फैसले के बाद ट्वीट किया, ‘‘यह भाषण की स्वतंत्रता की बड़ी जीत है और राजकुमारी पिनोकियो के लिए एक करारी हार है। क्या मुझे मेरी नौकरी वापस मिलेगी?’’

राजकुमार हेरी की पत्नी मेगन ने विनफ्रे से कहा था कि शाही अधिकारियों ने उनकी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को नजरअंदाज किया और उन्हें नस्ली व्यवहार का सामना करना पड़ा। मॉर्गन ने इस पर कहा था कि उन्हें मेगन के ‘‘एक भी शब्द पर भरोसा नहीं’’ है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता फैलाने वाले कई लोगों ने मानसिक बीमारी को खारिज करने के लिए मॉर्गन की आलोचना की थी और मेगन ने खुद ऑफकॉम एवं प्रसारक आईटीवी के पास शिकायत दर्ज कराई थी। मॉर्गन ने उनकी टिप्पणियों पर हंगामे के बाद कार्यक्रम छोड़ दिया था।

ऑफकॉम ने कहा कि मॉर्गन की टिप्पणियां ‘‘दर्शकों के लिए संभवत: हानिकारक और आक्रामक’’ थीं, लेकिन नियामक ‘‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’’ का पूरा ध्यान रखते हैं। कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे नियमों के तहत, प्रसारक जनहित में वैध बहस के हिस्से के रूप में विवादास्पद राय शामिल कर सकते हैं।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\