जरुरी जानकारी | ब्रिटेन की संसदीय समिति ने भारत के साथ एफटीए में जल्दबाजी को लेकर किया आगाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की एक संसदीय समिति ने शुक्रवार को भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को दीपावली तक पूरा करने में दिखाई जा रही 'जल्दबाजी' को लेकर आगाह किया।

लंदन, 22 जुलाई ब्रिटेन की एक संसदीय समिति ने शुक्रवार को भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को दीपावली तक पूरा करने में दिखाई जा रही 'जल्दबाजी' को लेकर आगाह किया।

ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स की अंतरराष्ट्रीय समझौता समिति ने ‘ब्रिटेन-भारत मुक्त व्यापार समझौता' के बारे में जारी एक रिपोर्ट में एफटीए को जल्द संपन्न कराने की कोशिश को लेकर यह चेतावनी दी।

इस रिपोर्ट में अप्रैल में अपनी भारत यात्रा के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा वार्ता को दिवाली तक पूरा करने की समयसीमा रखे जाने को लेकर सवाल उठाये गए हैं।

समिति ने आगाह किया कि समझौते में अहम बातों की बजाय समय की सीमा निर्धारित करके जल्दबाजी करना एक अच्छा सौदा छोड़ने का जोखिम हो सकता है।

समिति के अध्यक्ष बैरोनेस डायने हेटर ने कहा, ‘‘एक बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था, एक बढ़ता हुआ मध्यम वर्ग और उपभोक्ता बाजार के रूप में भारत ब्रिटेन के लिए एक आकर्षक व्यापारिक भागीदार बनता है। हालांकि, ब्रिटेन सरकार को केवल एक समयसीमा पूरा करने के लिए एक खराब समझौते को स्वीकार नहीं करना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\