विदेश की खबरें | ब्रिटेन ने भारत के साथ एफटीए वार्ता शुरू करने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन सरकार ने बृहस्पतिवार को भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की बातचीत शुरू करने की घोषणा की और इसे ब्रिटिश व्यापारों को भारतीय अर्थव्यवस्था की ‘‘कतार में सबसे आगे’’ रखने का ‘‘सुनहरा अवसर’’ बताया।

लंदन,13 जनवरी ब्रिटेन सरकार ने बृहस्पतिवार को भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की बातचीत शुरू करने की घोषणा की और इसे ब्रिटिश व्यापारों को भारतीय अर्थव्यवस्था की ‘‘कतार में सबसे आगे’’ रखने का ‘‘सुनहरा अवसर’’ बताया।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि एफटीए भारत के साथ देश की ऐतिहासिक भागीदारी को अगले स्तर पर ले जाएगा और उन्होंने कहा कि स्कॉच व्हिस्की, वित्तीय सेवाओं और नवीनीकरण प्रौद्योगिकी जैसे कुछ अहम क्षेत्रों को इससे लाभ मिलेगा।

पहले दौर की वार्ता अगले सप्ताह शुरू होने की संभावना है, जिसे सरकार ने कहा कि यह पक्षकारों के बीच औपचारिक वार्ता की ब्रिटेन की सबसे तेज शुरुआत है।

जॉनसन ने कहा, ‘‘भारत की उभरती अर्थव्यवस्था के साथ व्यापार समझौता ब्रिटिश कारोबारों, कामगारों और उपभोक्ताओं को बड़ा फायदा पहुंचाती है। चूंकि हम भारत के साथ अपनी ऐतिहासिक भागीदारी को अगले स्तर तक ले जाना चाहते है तो ब्रिटेन की स्वतंत्र व्यापार नीति नौकरियां पैदा कर रही है, वेतन बढ़ा रही है और देशभर में नवोन्मेष लेकर आ रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिटेन के पास विश्व स्तरीय कारोबार और दक्षता है जो स्कॉच व्हिस्की से लेकर वित्तीय सेवाओं और नवीनीकरण प्रौद्योगिकी तक है। हम विश्व स्तर पर अपना स्थान मजबूत करने और देश में नौकरियां पैदा करने के लिए हिंद-प्रशांत की उभरती अर्थव्यवस्थाओं में अवसरों का लाभ उठा रहे हैं।’’

जॉनसन का यह बयान तब आया है जब अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए विदेश मंत्री एनी मैरी ट्रेवेलियान 15वीं ब्रिटेन-भारत संयुक्त आर्थिक एवं व्यापार समिति के लिए नयी दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करने के लिए तैयार हैं।

ट्रेवेलियान ने कहा, ‘‘भारत के साथ समझौता ब्रिटिश कारोबारों को कतार में सबसे आगे रखने के लिए सुनहरा अवसर है क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से वृद्धि कर रही है। 2050 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा, जहां तकरीबन 25 करोड़ मध्यम वर्ग के खरीददार होंगे। हम अपने काबिल ब्रिटिश निर्माताओं और विनिर्माताओं के लिए इस नए बाजार में पैठ बनाना चाहते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\