जरुरी जानकारी | ब्रिटेन ने व्यक्तिगत, कॉरपोरेट कर में कटौती की घोषणा की, आर्थिक वृद्धि पर होगा जोर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इसके तहत कॉरपोरेट कर की बढ़ी हुई दरों को वापस ले लिया गया और व्यक्तिगत आयकर में अगले साल से कटौती की घोषणा की गई। रहन-सहन की बढ़ी लागत लागत से लोगों को राहत देने तथा अर्थव्यवस्था में आ रही गिरावट को थामने के लिये यह कदम उठाया गया है।
इसके तहत कॉरपोरेट कर की बढ़ी हुई दरों को वापस ले लिया गया और व्यक्तिगत आयकर में अगले साल से कटौती की घोषणा की गई। रहन-सहन की बढ़ी लागत लागत से लोगों को राहत देने तथा अर्थव्यवस्था में आ रही गिरावट को थामने के लिये यह कदम उठाया गया है।
वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग ने हालांकि नयी योजना के वित्त पोषण के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। अभी यह भी साफ नहीं है कि इसका सरकार के घाटे और उधारी कार्यक्रम पर कितना असर पड़ेगा।
ब्रिटेन की नवनियुक्त प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने कहा है कि उनकी कंजरवेटिव सरकार आर्थिक वृद्धि के साथ करों को कम करने पर जोर देगी। उन्होंने इस सप्ताह घोषणा की था कि वह नौकरियों और निवेश को आकर्षित करने के लिए बैंक अधिकारियों के बोनस को बढ़ाने जैसे ''अलोकप्रिय निर्णय'' के लिए तैयार है।
सरकार के ताजा फैसले से आम लोगों के साथ ही उद्योगों को फौरी राहत मिलेगी। लालफीताशाही में कमी से आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा और आने वाले वर्षों में राजस्व वृद्धि भी होगी।
क्वार्टेंग ने कहा, ''हमें एक नए युग के लिए एक नए दृष्टिकोण की जरूरत है- वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करना।''
शुक्रवार के बयान को बजट की जगह ''वित्तीय आयोजन'' नाम दिया गया था, क्योंकि इसके बजटीय उत्तरदायित्व के लिए स्वतंत्र कार्यालय से इसकी लागत का विश्लेषण नहीं किया गया था।
विपक्षी लेबर पार्टी ने आरोप लगाया कि इस योजना में नौकरीपेशा लोगों की जगह कारोबारी वर्ग का अधिक ख्याल रखा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)