जरुरी जानकारी | उज्जीवन लघु वित्तीय बैंक ने लोगों को पास-पड़ोस में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उज्जीवन लघु वित्तीय बैंक ने सोमवार को कहा कि उसने ग्राहकों को उनके पास-पड़ोस में बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाने के लिये एक नया चैनल शुरू किया है।

मुंबई, सात दिसंबर उज्जीवन लघु वित्तीय बैंक ने सोमवार को कहा कि उसने ग्राहकों को उनके पास-पड़ोस में बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाने के लिये एक नया चैनल शुरू किया है।

बैंक ने एक बयान में कहा कि यह नया चैनल ‘मनी मित्र’ किराना, मेडिकल स्टोर और बीमा एजेंसियों जैसे स्थानीय व्यवसायों को चलाने वाले उद्यमियों को बैंक के ग्राहकों को विशेष रूप से खुदरा बैंकिंग समाधान प्रदान करने की सुविधा प्रदान करेगा।

यह भी पढ़े | ITR Filing Tips: आईटी रिटर्न 2019-20 दाखिल करने से पहले गांठ बांध लें ये जरुरी बातें.

बैंक ने कहा कि इन केन्द्रों पर उसके ग्राहक पैसे जमा कर सकते हैं, पैसे निकाल सकते हैं, कर्ज की किस्तों का भुगतान कर सकते हैं और धन का हस्तांतरण कर सकते हैं। उन्हें इन सब सुविधाओं के लिये बैंक शाखा जाने की जरूरत नहीं होगी।

बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितिन चुग ने कहा, ‘‘हम मानते हैं कि मनी मित्र हमारे सूक्ष्म बैंकिंग ग्राहकों के बीच विशेष रूप से बैंकिंग व्यवहार के निर्माण के हमारे उद्देश्य के अनुरूप है।’’

यह भी पढ़े | Agra Metro Construction: पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सोमवार को आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य का करेंगे शुभारंभ.

बैंक ने देश भर में 100 से अधिक मनी मित्र सेवा केन्द्र स्थापित किये हैं और इसका आगे और विस्तार करने की योजना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\